देहरादून,07 मई (आरएनएस)। डी.बी.एस. (पी.जी.) कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सर्वेश सुयाल को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। माया देवी विश्वविद्यालय एवं यूकॉस्ट की ओर से आईसीएआर और कृषि विभाग के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक व शोध कार्यों के लिए दिया गया। कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. सुयाल ने ‘उत्तराखंड में कृषि जैव विविधता’ पर अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत किया। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल पाल, विभागाध्यक्ष डॉ. ए.बी. बाजपेई और समस्त शिक्षक परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

