देहरादून,07 मई (आरएनएस)। सीएमआई अस्पताल के 25 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। अस्पताल के निदेशक पद्मश्री डॉ. आरके जैन ने चिकित्सा जगत में मानवीय मूल्यों पर जोर दिया और कहा कि इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए मानवता, करुणा और सेवाभाव का होना अनिवार्य है। उन्होंने समस्त कार्मिकों से पूर्ण निष्ठा के साथ जरूरतमंदों की सेवा करने की अपील की। आईएमए अध्यक्ष एवं अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. महेश कुडिय़ाल ने कर्मचारियों चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। पुराने कर्मचारियों सुशीला थापा, निर्मला, सीमा, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह और महिमानंद गौर की सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ. हर्ष जौहरी, डॉ. बिमल नौटियाल, डॉ. सुमिता प्रभाकर, डॉ. संजीव गुप्ता और प्रबंधक बीसी डिमरी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

