देहरादून,07 मई (आरएनएस)। होटल एसोसिएशन मसूरी ने मसूरी देहरादून मार्ग पर स्थाई पुल निर्माण के शिलान्यास करने व किमाड़ी रोड के चैड़ीकरण करने के कार्य के टेंडर में काबीना मंत्री गणेश जोशी की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की। एसडीएम के माध्यम से मंत्री गणेश जोशी को पत्र प्रेषित कर आभार व्यक्त किया।होटल एसोसिएशन ने मंत्री गणेश जोशी को भेजे गये आभार पत्र में कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग पर गत आपदा में रोड बंद हो गयी थी व पुल टूट गया था। तब तत्काल प्रभाव से वैलीब्रिज बनाया गया। इसके बाद जब वैलीब्रिज पर जाम लगने लगा व सीजन देखते हुए समस्या आयी तो मंत्री जोशी के प्रयासों से दूसरे वैलीब्रिज का निर्माण करवाया गया। अब मुख्यमंत्री के सहयोग से 12 करोड़ की लागत से स्थाई पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से किमाड़ी मोटर मार्ग का चैड़ीकरण के स्थाई पुल निर्माण व किमाड़ी रोड के विकास के लिए 14 करोड़ स्वीकृत कराने के प्रयासों की सराहना की।कहा कि आने वाले समय में मसूरी के पर्यटन को इसका लाभ मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

