ऋषिकेश,07 मई (आरएनएस)। रानीपोखरी न्याय पंचायत के दूरस्थ रखवाल में लंबे समय से लंबित पक्की सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने उन्हें शीघ्र सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है। गुरुवार को ग्रामीणों की मांग पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने रानीपोखरी पहुंचकर ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनीं। बैठक कर रखवाल गांव के पैदल कच्चे मार्ग को पक्की सड़क में बदलने, न्याय पंचायत की आंतरिक सड़कों के निर्माण, लिस्ट्राबाद में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना समेत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। अरुण शर्मा ने बताया कि रखवाल गांव में सड़क और पानी की महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित है, जिसके चलते ग्रामीण पलायन कर चुके हैं। शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो से बाकी परिवार भी पायलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। विधायक ने सड़क, पंचायत की आंतरिक सड़कों और लिस्ट्राबाद में विधि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चे के महामंत्री जीवन चौहान, सुनील यादव, उदय रमोला, मनोज शर्मा, संजय असवाल, शंभू श्रेष्ठ, पूरन भट्ट, किशोरी लाल भट्ट, राम कुमार, महावीर गुप्ता, विनोद गुप्ता, द्वारका प्रसाद ध्यानी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

