ऋषिकेश,07 मई (आरएनएस)। मौसम का मिजाज ऋषिकेश में गुरुवार को एक बार फिर बदल गया। सुबह काले घने बादलों के बीच रिमझिम बारिश हुआ, जिससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी के बावजूद सर्दी का अहसास हुआ। दो घंटे तक चली रिमझिम बारिश में नौकरी पेशा और स्कूली बच्चों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ा। गुरूवार सुबह रिमझिम बारिश का सिलसिला सात बजे शुरू हुआ। दस बजे तक कभी बारिश की फुवार, तो कभी रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इससे नगर क्षेत्र के बाजार में रौनक गायब हो गई। 11 बजे के बाद बारश थमी, लेकिन काले घने बादलों में सूर्य की किरण शाम तक धरती पर नहीं पहुंच पाई। मौसम में ठंडक की वजह से रात में लोगों को चादर ओढ़कर सोना पड़ा। वहीं, खुशनुमा मौसम में पर्यटक स्थलों पर दिल्ली, हरियाणा, एनसीआर और यूपी और अन्य राज्यों के पर्यटक जुटे दिखे। जानकी सेतु, बजरंग सेतु, रामझूला, गंगाघाट भी तीर्थाटकों और पर्यटक से पूरी तरह पैक रहे। शाम के समय बाजार में भी लोगों की भीड़भाड़ नजर आई। गुरुवार को दिन में तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा, जबकि अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम में फेरबदल की संभावना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

