ऋषिकेश,07 मई (आरएनएस)। एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग सर्विसेज एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह शुरू हो गया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. मीनू सिंह ने पौधरोपण अभियान से सप्ताह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर पर्यावरण का होना नितांत आवश्यक है, लिहाजा धरती को पेड़-पौधों से आच्छादित करने का सभी को नैतिक संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नर्सें मरीजों की आवश्यकताओं को समझते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर बेहतर रोगी देखभाल सुनिश्चित करती हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। कार्यक्रम के आयोजन में डीएनएस कमलेश चंद्र भैरवा, फैकल्टी कॉलेज ऑफ नर्सिंग मनीष शर्मा, एएनएस आशुतोष शर्मा, एएनएस डीसी मीणा, एएनएस श्रीनाथ, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रामकुमार, आस्था,रविन कुमार बिश्नोई,पल्लवी गौतम, मोहित कुमार शर्मा आदि का सहयोग रहा। संस्थान के संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्यश्री, मुख्य नर्सिंग अधिकारी डॉ. अनीता रानी कंसल, फैकल्टी सदस्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. ज़ेवियर बेल्चियल, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि कुमार, वित्त एवं मुख्य लेखा अधिकारी चंद राम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश पाल, लेखा अधिकारी कपिल जोशी, कार्यवाहक कार्यपालक अभियंता महावीर सहित नर्सिंग कॉलेज के संकाय सदस्य, सभी उप नर्सिंग अधीक्षक, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कार्यालय कार्मिक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

