उत्तरकाशी,07 मई (आरएनएस)। चारधाम यात्रा के दौरान जिला आपदा कंट्रोल रूम में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सर्वाधिक शिकायतें आ रही हैं। इनमें शौचालयों और पानी की व्यवस्था संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से शामिल हैं। स्वच्छता और शौचालय संबंधी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार जिला पंचायत विभाग के कर्मचारी वहां ड्यूटी पर तैनात नहीं हैं। जिला प्रशासन ने चारधाम यात्रा को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की तैनाती की है। इनमें जल, ऊर्जा निगम, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, पूर्ति, जिला पंचायत और वन विभाग शामिल हैं। इन कर्मचारियों के माध्यम से यात्रा मार्गों की समस्याओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है। कंट्रोल रूम में अधिकांश ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की कुर्सियां खाली देखने को मिल रही हैं। किसी शिकायत के आने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी को ढूंढना पड़ रहा है। कर्मचारी किसी न किसी बहाने से अपनी ड्यूटी के समय वहां से गायब हो रहे हैं। कंट्रोल रूम को प्रतिदिन करीब पांच से दस शिकायतें अभी दर्ज हो रही हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

