उत्तरकाशी,07 मई (आरएनएस)। एंजेल्स इंटरनेशनल एकेडमी शिवनगर मातली में छात्र संसद गठन के लिए लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया आयोजित की गई। इस पहल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र, मतदान प्रक्रिया और नेतृत्व क्षमता के महत्व से अवगत कराया गया। बृहस्पतिवार को एंजेल्स इंटरनेशनल एकेडमी मातली में आयोजित छात्र संसद में प्रज्ञा पडियार अध्यक्ष, गरिमा उपाध्यक्ष, आराध्य नौटियाल सेनापति, अवनिका सिंह उप सेनापति, कार्तिक बिष्ट सचिव, अविरल नौटियाल सहसचिव पद पर निर्वाचित हुए। वहीं, नितिन नाथ को ज्यूरी हेड तथा परिधि राणा, अनुप्रिया और शिवांश कृष्ण जोशी को ज्यूरी मेंबर चुना गया। सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को नौ मई को शपथ दिलाई जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सेमवाल ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विद्यालय स्तर से ही विकसित होनी चाहिए। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पीठासीन अधिकारी अमिता नौटियाल व पोलिंग ऑफिसर लता सेमवाल, विकास चंद्र नौटियाल, प्रवीण सिंह रावत, राखी बिष्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर अमीषा रावत, संजना बिष्ट, प्रीति भट्ट, रचना पवार, विनीता नौटियाल, पिंकी आर्य आदि मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

