कोटद्वार,07 मई (आरएनएस)। महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार की ओर से तहसील कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इसमें चंपावत के सल्ली क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। कहा कि मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद वहां भी महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि सामूहिक दुष्कर्म में भाजपा के प्रभावशाली लोगों के शामिल होने से जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने और प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष अध्यक्ष मीना बछवाण, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, सुधा असवाल, बृजपाल सिंह नेगी, अमित राज सिंह, सुल्तान सिंह नेगी, धर्मेंद्र रावत, कृपाल सिंह नेगी शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

