बीजापुर,09 मई (आरएनएस)। विश्वदीप ने जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वर्ष 2019 बैच के आईएएस अधिकारी विश्वदीप इससे पूर्व रायपुर नगर निगम में आयुक्त तथा प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर के पद पर कार्यरत थे।जिले के 14वें कलेक्टर के रूप में पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के कारण उनसे जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।पदभार ग्रहण के अवसर पर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद थे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

