०अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने याद किया जनहित केंद्रित कार्यकाल
मनेन्द्रगढ़,09 मई (आरएनएस)। एमसीबी जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को स्थानांतरित कलेक्टर डी. राहुल वेंकट को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए जिले के विकास और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की।विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कलेक्टर वेंकट ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी। उन्होंने आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए और जिले को विकास की नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समारोह के दौरान माहौल भावुक नजर आया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि एमसीबी जिले में बिताया गया समय उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में शामिल रहेगा। उन्होंने जिले की जनता, प्रशासनिक टीम और जनप्रतिनिधियों से मिले सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का अपनापन और विश्वास हमेशा उनकी स्मृतियों में बना रहेगा।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

