कोरबा 10 मई (आरएनएस)। शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन श्री श्याम मित्र मंडल एवं टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल की सुपुत्री कु. श्रेया अग्रवाल ने एमबीबीएस परीक्षा क्वालीफाई कर डॉक्टर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से पूरे शहर, समाज और दोनों संगठनों में हर्ष एवं गर्व का माहौल है।
श्रेया अग्रवाल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर श्री श्याम मित्र मंडल एवं टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि श्रेया की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।
सदस्यों ने श्रेया की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए भी एक प्रेरणा है। इस अवसर पर बाबा श्याम से प्रार्थना की गई कि वे श्रेया अग्रवाल को जीवन में निरंतर सफलता प्रदान करें और वे एक कुशल, संवेदनशील एवं सेवाभावी चिकित्सक बनकर समाज व देश की सेवा करें।
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

