कोरबा 10 मई (आरएनएस)। जिले के सीएसईबी चैकी क्षेत्र अंतर्गत कोहडिय़ा नाला के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
जानकारी के अनुसार, जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाडिय़ों के बीच एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

