चमोली,10 मई (आरएनएस)। तहसील मुख्यालय पर बने शौचालय को भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता विजयेश नवानी ने बताया कि पीपलचट्टी चौराहे के पास पर्यटकों के लिए सात लाख रुपये की लागत से निर्मित शौचालय की छत पर भूस्खलन से मलबा आने से इसे नुकसान पहुंचा है। नवानी ने कहा कि यदि यहां जल्द सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई तो बरसात में पेड़ों के साथ मलबा आकर शौचालय को और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने शौचालय के पीछे सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

