चमोली,10 मई (आरएनएस)। मुआवजे की मांग को लेकर बहुगुणानगर और सुभाषनगर के आपदा प्रभावितों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रभावितों ने कहा कि सरकार उनके आंदोलन की अनदेखी कर रही है जिससे प्रभावितों में रोष है। प्रभावितों ने सरकार से जल्द मांगों पर कार्रवाई कर मुआवजा वितरण करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व सभासद बसंती देवी, सभासद कमला रतूड़ी, पूर्व सभासद हरेंद्र बिष्ट, संजय नौटियाल, पदिमा दानू, सरला खंडूडी, नारायण दत्त रतूड़ी, मनवर रावत आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

