चमोली,10 मई (आरएनएस)। मौसम इस बार मेहरबान है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट है और ठंड पड़ रही है। मगर ठंड के कारण स्थानीय जूस की डिमांड पर असर पड़ रहा है। माल्टा, आंवला, बुरांश आदि के जूस की बिक्री में करीब 30 प्रतिशत तक गिरावट आई है। ग्रीष्मकाल में स्थानीय स्तर पर होने पर माल्टा, बुरांश, आंवला आदि का जूस बाजारों में खूब बिकता है। कालेश्वर से हार्क के कर्मचारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम के कारण पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जूस की डिमांड 20 से 30 प्रतिशत कम आ रही है। उद्योग केंद्र में संचालित गढ़वाली फूड एंड फ्रूट प्रसंस्करण इकाई के कर्मचारी भरत सिंह ने कहा कि तापमान में कमी से पहाड़ी उत्पादों की मांग में 30 प्रतिशत की कमी आई है। गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले बाजारों से इन उत्पादों की अच्छी मांग थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

