चमोली,10 मई (आरएनएस)। क्षेत्र पंचायत पोखरी की त्रिमासिक बैठक 14 मई को ब्लॉक सभागार में आयोजित की जाएगी। खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी की अध्यक्षता में बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। उन्होंने सभी जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं व विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

