कोलकाता,11 मई (आरएनएस)। बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। बता दें कि उन्होंने गत विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मनोज अग्रवाल वेस्ट बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर उन्हीं की निगरानी में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘मनोज कुमार अग्रवाल को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव बनाया गया है, इस नियुक्ति से पहले वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे, यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होता है और अगले आदेश तक वे इस पद पर बने रहेंगे।’मनोज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। बंगाल में हिंसा मुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने भी उनकी खुलकर तारीफ की थी। विधानसभा चुनाव के दौरान मनोज अग्रवाल राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पद पर थे।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

