नई दिल्ली 12 मई ,। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल तेज हो गई है। वैश्विक स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते कीमती धातुओं के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसके साथ ही, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना कम खरीदने की अपील का मनोवैज्ञानिक असर भी बाजार की धारणा पर दिखाई दे रहा है। पश्चिम एशिया में अस्थिरता और निवेशकों द्वारा की जा रही प्रॉफिट बुकिंग ने सोने की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है।
एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में बड़ी टूट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (रूष्टङ्ग) पर आज सोने की वायदा कीमतों में तगड़ी गिरावट देखी गई। 24 कैरेट गोल्ड का वायदा भाव 580 रुपये यानी 0.38त्न टूटकर 1,51,944 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, फ्यूचर मार्केट में कुछ ट्रेडर्स की ताजा खरीदारी के चलते मांग में मजबूती भी देखी गई है, लेकिन ऊंचे स्तरों पर बिकवाली के दबाव ने कीमतों को नीचे खींच लिया है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी आई नरमी
स्थानीय बाजार की बात करें तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सोने के दाम में सुस्ती रही। 99.9त्न शुद्धता वाले 24 कैरेट गोल्ड का भाव 100 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को इसका रेट 1,56,000 रुपये के स्तर पर था। इसी तरह 99.5त्न शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये सस्ता होकर 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.7त्न की तेजी के साथ 4,721 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था।
चांदी की कीमतों में लौटी रौनक
सोने के विपरीत चांदी के बाजार में आज हरियाली देखने को मिल रही है। चांदी की चमक बढ़ती जा रही है और इसके दाम में 400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है। 3 जुलाई 2026 को एक्सपायर होने वाली चांदी की कीमतों में तेजी का रुख है और यह फिलहाल 2,62,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार के जानकारों का कहना है कि औद्योगिक मांग में सुधार और ट्रेडर्स की दिलचस्पी के चलते चांदी की कीमतों को सहारा मिल रहा है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

