बेंगलुरु 12 मई ,। आज के डिजिटल युग में साइबर ठग लोगों को लूटने के लिए हर दिन नए और खतरनाक तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला आईटी सिटी बेंगलुरु का है, जहां एक व्यवसायी को अपने मोबाइल फोन पर आया एक ‘शादी का कार्डÓ खोलना इतना भारी पड़ गया कि चंद मिनटों में ही उसके बैंक खाते से 5 लाख रुपये उड़ गए। यह ठगी इतने शातिर तरीके से की गई कि बिजनेसमैन को भनक तक नहीं लगी और जालसाजों ने उसका पूरा अकाउंट खाली कर दिया।
एक मैसेज और ‘्रक्क्यÓ फाइल से लुट गई गाढ़ी कमाई
जानकारी के मुताबिक, पीडि़त व्यवसायी के व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से शादी का निमंत्रण पत्र आया था। इस मैसेज में बड़ी ही चालाकी से लिखा गया था कि ‘हम आपको अपनी शादी में आमंत्रित कर रहे हैं, कृपया समारोह की पूरी जानकारी के लिए अटैचमेंट डाउनलोड करें। आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद हमें बेहद खुशी देंगे।Ó यह कार्ड असल में कोई सामान्य तस्वीर या पीडीएफ नहीं था, बल्कि एक खतरनाक ‘्रक्क्यÓ फाइल के रूप में भेजा गया था। निमंत्रण को सच मानकर जैसे ही व्यवसायी ने उस फाइल को अपने फोन में डाउनलोड किया, वैसे ही वह साइबर ठगों के बुने हुए जाल में फंस गया।
महज 10 मिनट में कई ट्रांजेक्शन, फोन का मिला पूरा एक्सेस
व्यवसायी द्वारा फाइल डाउनलोड करते ही उसके फोन का पूरा कंट्रोल और गोपनीय जानकारी हैकर्स के पास पहुंच गई। इसके बाद 16 अप्रैल 2026 की सुबह 4:45 बजे से 4:54 बजे के बीच यानी मात्र 10 मिनट के अंदर, शातिर ठगों ने कई यूपीआई (क्कढ्ढ) ट्रांजैक्शन किए और खाते से कुल 5,00,440 रुपये निकाल लिए। जब पीडि़त को इस भारी ठगी का अहसास हुआ, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह किसी बड़े साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का काम हो सकता है, जिसने शहर के कई अन्य मोबाइल यूजर्स को भी अपना शिकार बनाने के लिए ऐसे ही फर्जी मैसेज भेजे होंगे।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच में जुटी टीमें
इस दिल दहला देने वाली ठगी के बाद पीडि़त ने तुरंत पुलिस की शरण ली और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66(ष्ट) और 66(ष्ठ), तथा नई भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) 2023 की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि अनजान नंबरों से आए किसी भी लिंक या संदिग्ध ‘्रक्क्यÓ फाइल को अपने फोन में बिल्कुल भी डाउनलोड न करें।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

