प्रमुख सचिव ने ‘अनुभव वीथिकाÓ का किया अवलोकन,
प्रयागराज 12 मई (आरएनएस)। इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांगजन बच्चों हेतु निर्मित ‘अनुभव वीथिकाÓ का आज प्रमुख सचिव (होमगार्ड, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) राजेश कुमार सिंह द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने वीथिका के उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने।
भ्रमण के दौरान मंडलायुक्त एवं निदेशक, इलाहाबाद संग्रहालय श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने उन्हें संग्रहालय की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक महत्व एवं यहां संरक्षित विविध संग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद संग्रहालय देश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं बौद्धिक केंद्रों में से एक है, जहां भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, साहित्य, कला, पुरातत्व एवं राष्ट्रीय धरोहर से जुड़े अनेक दुर्लभ संग्रह सुरक्षित हैं। संग्रहालय समावेशी एवं नवाचारी पहलों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक संस्कृति और ज्ञान पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
वीथिका भ्रमण के उपरांत संग्रहालय सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने ‘अनुभव वीथिकाÓ को “एक पवित्र एवं संवेदनशील प्रयास” बताते हुए कहा कि यह पहल समावेशी समाज निर्माण की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजू मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अभय कुमार श्रीवास्तव (उपनिदेशक, प्रयागराज मंडल), अशोक कुमार गौतम (जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी), चंद्रभान द्विवेदी (समन्वयक) सहित इलाहाबाद संग्रहालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

