भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी का पोस्टर जलाकर किया प्रदर्शन
प्रयागराज 12 मई (आरएनएस)। भाजपा नेता राजेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मु_ी गंज चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी का पोस्टर जलाकर प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने कहा कि सपा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी सपा मानसिकता को उजागर करता है । लोकतंत्र की मर्यादा का उल्लंघन है। जिसे देश में प्रदेश की जनता स्वीकार करने वाली नहीं है। ऐसी सपाई मानसिकता के लोगों का काम गाली गलौज और कीचड़ उछालना रह गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता विधानसभा के चुनाव में कमल खिलाकर समाजवादी पार्टी को जवाब देने का काम करेगी।
प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता राजेश केसरवानी, नीरज केसरवानी, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, सुभाष केसरवानी, कमलेश केसरवानी,
धीरज केसरवानी,राज साहू,, विकास, विष्णु त्रिपाठी, घनश्याम, सुमित केसरवानी, सचिन गुप्ता आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

