भारत स्काउट एंड गाइड की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित
प्रयागराज 12 मई (आरएनएस)। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रयागराज मंडल प्रयागराज की मंडलीय बैठक एवं समीक्षा बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा की गई। बैठक की शुरुआत प्रार्थना से प्रारंभ हुई। उसके बाद सभी लोगों ने अपना स्व परिचय दिया। बैठक का संचालन सुंदरम शुक्ला सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त प्रयागराज मंडल प्रयागराज ने किया। बैठक में एजेंडा के अनुसार चर्चा हुई।
बैठक में प्रयागराज मंडल अंतर्गत प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर एवं कौशांबी जनपदों के स्काउट एवं गाइड संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक एवं प्रशिक्षणात्मक लक्ष्यों वर्ष 2026-27 पर गहन एवं सार्थक विचार-विमर्श किया। बैठक में स्काउट-गाइड गतिविधियों को अधिक प्रभावी, अनुशासित एवं समाजोपयोगी बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में मोहम्मद रफीक प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, डॉ सरिता वर्मा जिला कमिश्नर गाइड प्रयागराज, पीयूष कुमार सिंह एएलटी स्काउट सहायक जिला सचिव प्रयागराज, फिरोज आलम खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट प्रयागराज, वेद प्रकाश भगत जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) प्रयागराज, मीरा सिंह जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रयागराज, अतुल सिंह जिला संगठन आयुक्त स्काउट फतेहपुर, श्याम बाबू जिला संगठन आयुक्त स्काउट कौशांबी, राजाराम यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रतापगढ़, संगीता देवी सचान जिला संगठन आयुक्त गाइड फतेहपुर,सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

