चित्रकूट 12 मई (आरएनएस)। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि जनपद में विशेष रेल परियोजना झॉसी-खैरार-मानिकपुर रेल लाइन दोहरीकरण हेतु अर्जित की गयी भूमि ग्राम-सरहट, शीतलपुर तरौंहा व चन्द्रगहना के कुल 37 काश्तकारों को मु0 97,55,259.00 रू0 प्रतिकर का भुगतान उनके बैंक खातों में किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के निर्देशन में 3 फरवरी 2026 को विशेष रेल परियोजना दोहरीकरण के अधिकारियों तथा उक्त योजना के कृषकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुयी। जिसमें कृषकों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के सम्बन्ध में वार्तालाप करते हुये समस्याओं का समाधान किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

