चित्रकूट 12 मई (आरएनएस)। संगीत एवं कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान फाउंडेशन द्वारा राजकीय इण्टर कॉलिज बरगढ़ में नौ दिवसीय कथक एवं शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागी स्थानीय किशोरियों ने कथक नृत्य, भजन और जागरूकता गीत प्रस्तुत कर बुंदेलखंड की सांस्कृतिक समृद्धि को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में विज्ञान फाउंडेशन एवं कलार्पण भारत संस्था के माध्यम से प्रशिक्षक अनुराग मौर्य तथा कटनी से आईं कथक विशेषज्ञ डॉ. नंदिनी स्वर्णकार ने किशोरियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाल के अंतिम दिन किशोरियों ने प्रार्थना, भजन व जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। साथ ही कथक नृत्य प्रस्तुत कर बुंदेलखंड की सांस्कृतिक समृद्धि को जीवंत कर दिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते पौधरोपण भी किया गया।
इस मौके पर कलार्पण भारत संस्था के संरक्षक एडवोकेट शिव विजय, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिव प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. धनंजय सिंह, चित्रकूट इकाई अध्यक्ष गुरु प्रसाद यादव, महामंत्री शिवशंकर विश्वकर्मा, वरिष्ठ प्रोजेक्ट ऑफिसर आशीष कुमार, विज्ञान फाउंडेशन के गौरी शंकर, रीना सिंह, राजधर, रोहिणी, सपना, स्वामी, रीता, माजसेवी शैलेश शुक्ला, श्याम नारायण शुक्ला, वनाधिकारी राजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

