सुल्तानपुर 13 मई (आरएनएस)। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बुधवार को जिला आबकारी विभाग एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया।
जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह (क्षेत्र-1) व नेहा श्रीवास्तव (क्षेत्र-5) ने मय स्टाफ एवं कोतवाली नगर पुलिस टीम के साथ ग्राम बल्लीपुर एवं चुनहा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 02 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा करीब 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही लगभग 1450 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराया गया।
अभियान में साकेत राय प्रधान आबकारी सिपाही, अंकित शर्मा आबकारी सिपाही, इरफान आबकारी सिपाही सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा गुप्त रूप से टेस्ट परचेज भी कराया गया। टीम द्वारा कबाडिय़ों की दुकानों एवं ईंट भ_ों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को अवैध शराब के सेवन से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करते हुए अवैध शराब के कारोबार की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

