सुलतानपुर 13 मई (आरएनएस)। शहर के दरियापुर मोहल्ले स्थित प्राचीन शिवशक्ति धाम का पुनर्निर्माण इन दिनों तेजी से कराया जा रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी जयदीप त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ मंदिर को भव्य स्वरूप देने में जुटे हैं। मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा है।
मंदिर में मां दुर्गा, हनुमानजी एवं शिवलिंग की प्रतिमाएं भी मंगा ली गई हैं। उनकी स्थापना को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर समिति द्वारा स्थापना कार्यक्रम को भव्य और श्रद्धामय बनाने की योजना बनाई गई है। यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और आमजन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पुनर्निर्माण कार्य में जय दीप त्रिपाठी के साथ रमेश गुप्ता एडवोकेट, रामकिशोर सुनील तिवारी, राजेंद्र उर्फ सिद्धू और अर्जुन गौतम धर्मेंद्र समेत कई लोग सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

