बिलासपुर, 14 मई (आरएनएस)। शहर में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जमीन कारोबारी से 3 करोड़ 32 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में बाप-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपित घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, विनोबा नगर निवासी जमीन कारोबारी विजय कुमार गुप्ता की पहचान वर्ष 2023 में जमीन के एक सौदे के दौरान तोरवा निवासी अशोक कुमार गिडवानी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसी का फायदा उठाते हुए अशोक गिडवानी और उसके बेटे मोहित गिडवानी ने विजय गुप्ता और उनके मित्र रमेश कुमार अग्रवाल को अपने मनिहारी व्यवसाय में निवेश करने का प्रस्ताव दिया।
आरोपितों ने निवेश पर भारी मुनाफा देने का लालच दिया और भरोसा दिलाया कि हर तीन महीने में लाभांश का भुगतान किया जाएगा। उनके झांसे में आकर विजय गुप्ता ने स्वयं, अपने परिजनों और मित्रों के माध्यम से किस्तों में कुल 3 करोड़ 32 लाख रुपये निवेश कर दिए। यह रकम आरटीजीएस और बैंक चेक के जरिए भावेश ट्रेडर्स और गणेश किचन नावेल्टी नाम की फर्मों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। पीडि़त का आरोप है कि लंबे समय तक न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम लौटाई गई। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अशोक कुमार गिडवानी, उसके बेटे मोहित गिडवानी और भावेश ट्रेडर्स के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित फर्मों के बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी खंगाल रही है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

