०सीजी बोर्ड, द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
आवेदन की अंतिम तिथी 30 मई
सुकमा,14 मई(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू किया जाना छात्रों के हित में एक सराहनीय और दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। इस निर्णय से न केवल फेल या पूरक श्रेणी के छात्रों को दूसरा अवसर मिलेगा, बल्कि वे छात्र भी लाभ उठा सकेंगे जो पास होने के बावजूद अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। मंडल ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है, जिससे विद्यार्थियों को पर्याप्त समय भी उपलब्ध कराया गया है।माध्यमिक शिक्षा मंडल की यह व्यवस्था छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जिसमें सबसे बड़ी बात यह है कि परीक्षा देने वाले पास छात्रों को नुकसान नहीं होगा। यदि किसी छात्र के अंक सेकंड परीक्षा में कम आते हैं तो पहले के अधिक अंक ही मान्य किए जाएंगे। साथ ही, पहली परीक्षा के प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के अंक भी परिणाम में जोड़े जाएंगे, जिससे छात्रों के साथ पूर्ण न्याय सुनिश्चित होगा। यह व्यवस्था शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता को मजबूत करती है। इसके अलावा प्रशासन ने री-टोटलिंग या री-चेकिंग का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए भी सुविधा प्रदान की है, ताकि वे बिना देरी किए आवेदन कर सकें। मंडल का यह निर्णय छात्रों को तनावमुक्त करने वाला है और यह दर्शाता है कि सरकार और शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर और संवेदनशील है। कुल मिलाकर यह पहल हजारों छात्रों के लिए एक नई उम्मीद और आगे बढऩे का सुनहरा अवसर साबित हो रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

