सत्य को दबाया जा सकता है, पर पराजित नहीं,आलमगीर आलम की रिहाई पर बोले आलोक दूबे
रांची 14 मई (आरएनएस)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के जेल से रिहा होने के बाद आज उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर आलोक कुमार दूबे ने अपने समर्थकों के साथ 501 किलो की माला पहनाकर आलमगीर आलम का अभिनंदन किया।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि आलमगीर आलम की रिहाई केवल एक व्यक्ति की वापसी नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सत्य को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। आज की यह घड़ी उसी सत्य की जीत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम के प्रति जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का स्नेह एवं विश्वास स्वागत समारोह में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि जनता सच्चाई और न्याय के साथ खड़ी है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, विधायक निशात आलम, शाहबाज आलम जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा न्याय, लोकतंत्र और सत्य की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

