रांची 14 मई (आरएनएस)। इस मदर्स डे पर भारत सिर्फ फूलों और चॉकलेट्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गिफ्टिंग में देखभाल की एक नई परत भी जुड़ गई। क्लासिक बुके और केक के साथ लोगों की कार्ट में अब प्रोटीन पाउडर, स्लीप गमीज़ और वेलनेस प्रोडक्ट्स भी दिखाई दिए, जो यह संकेत देते हैं कि देश अब “मॉम” को सेलिब्रेट करने के तरीके में बदलाव ला रहा है। इंस्टामार्ट की मदर्स डे गिफ्टिंग ट्रेंड्स 2026 रिपोर्ट के अनुसार, गिफ्टिंग अब केवल औपचारिकता नहीं रही, बल्कि अधिक सोच-समझकर और देखभाल आधारित विकल्पों की ओर बढ़ रही है। हालांकि कुछ परंपराएं अब भी कायम रहीं: फूलों की मांग सुबह सबसे अधिक रही, केक की मांग शाम को बढ़ी और रात 8–9 बजे का समय सबसे व्यस्त गिफ्टिंग स्लॉट बनकर उभरा। बड़े गिफ्टिंग ऑर्डर्स के लिए औसत खर्च लगभग 5,500 रहा, जहां सप्ताह के सबसे अधिक मूल्य वाले काट्र्स केंद्रित रहे। इस मदर्स डे पर भारत ने क्या गिफ्ट किया : चॉकलेट्स और फूल हर बड़े शहर में सबसे लोकप्रिय गिफ्ट्स बने रहे लेकिन इस साल भारत ने मानो कहा, “मॉम, प्लीज रेस्ट. चॉकलेट्स, केक्स और भारत का ‘स्वीट स्पॉटÓ : सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए टॉप 20 गिफ्टिंग आइटम्स में से 15 चॉकलेट्स थीं, जिससे वे आखिरी समय में खरीदे जाने वाले सबसे लोकप्रिय गिफ्ट बने केक्स भी काफी लोकप्रिय रहे। हर शहर की कार्ट में क्या था : बेंगलुरु मदर्स डे गिफ्टिंग में देश का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा, इसके बाद मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और दिल्ली रहे। लेकिन यह ट्रेंड केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहा। नागपुर, पटना, लखनऊ और कोलकाता जैसे शहरों में भी क्विक कॉमर्स गिफ्टिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

