महुआटाड 14 मई (आरएनएस)। स्थित अमवा टोली,महुआटाड पंचायत भवन में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास के अनिश्चितकालीन घेराव-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान, पहचान, रोजगार और पेंशन संबंधी सरकारी आश्वासनों पर अमल नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अब निर्णायक संघर्ष को मजबूर हैं। बैठक की अध्यक्षता रंजीत टोप्पो ने की। वहीं महिला पलामू प्रमंडल अध्यक्ष विलंगना किंडो ने सरकार से आंदोलनकारियों को न्याय और सम्मान देने की मांग की। बैठक में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

