रांची 14 मई (आरएनएस)। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट रांची में सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रांची के वरिष्ठ ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केसरी एवं डीटीओ कार्यालय रांची के रोड सेफ्टी इंजीनियर गौरव कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद केसरी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन केवल कानूनी औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनने और सड़क पर सदैव सतर्कता बरतने का आह्वान किया। उन्होनें विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के 4 ई फॉर्मूला के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि इन चारों पहलुओं के समन्वय से ही सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था संभव है। इस दौरान रांची सेंटर हेड हेमंत योगी ने अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एडमिन हेड देवेंद्र अवस्थी ने किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

