बिलासपुर, 14 मई (आरएनएस)। बिलासपुर जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है और इसी कड़ी में मस्तुरी पुलिस ने गांव में कच्ची महुआ शराब बेच रहे आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर जेल भेज दिया। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लावर नलपारा में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना मस्तुरी पुलिस हरकत में आई और तत्काल टीम बनाकर मौके पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी चंद्रहास घृतलहरे पिता सुरजबली घृतलहरे उम्र 36 वर्ष निवासी रिस्दा थाना बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार को अवैध कच्ची महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने मौके पर शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मस्तुरी लाल चंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार के नेतृत्व में टीम लगातार अवैध शराब और गांजा कारोबारियों की पतासाजी कर रही थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल बिलासपुर पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि गांव-गांव में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्त प्रहार जारी रहेगा ।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

