0 सूरजपुर में ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई, वाहन चालकों में हड़कंप
सूरजपुर, 16 मई (आरएनएस)। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर जिला न्यायालय ने दो अलग-अलग बाइक चालकों पर कुल 25 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है।
यातायात विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शराब पीकर वाहन चलाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए भारी जुर्माना ठोका।
यातायात विभाग ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने और लोगों में जागरूकता लाने के लिए लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल है और लोग ट्रैफिक नियमों को लेकर सतर्क दिखाई दे रहे हैं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

