0 सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना
भिलाई, 16 मई (आरएनएस)। वट सावित्री व्रत के अवसर पर भिलाई समेत प्रदेशभर में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा।
सुबह से ही मंदिरों, पार्कों और वट वृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। नई नवेली दुल्हनों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक सभी सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में पूजा करने पहुंचीं। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत बांधा और सत्यवान-सावित्री की कथा सुनी। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग सामग्री भी बांटी। धार्मिक मान्यता के अनुसार वट वृक्ष के नीचे माता सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस मांगे थे, तभी से यह व्रत अखंड सौभाग्य के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

