रायपुर, 16 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवा को और मजबूत बनाने के लिए Dial 112 को बड़ी सौगात मिली है। बटालियन परिसर से 400 नई गाडिय़ों को रवाना किया गया, जिन्हें प्रदेश के सभी 33 जिलों में तैनात किया जाएगा। नई गाडिय़ों के शामिल होने से पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक तेज और प्रभावी होगी।
अधिकारियों के मुताबिक, नई Dial 112 गाडिय़ां आधुनिक तकनीक और जरूरी उपकरणों से लैस हैं। इन वाहनों की मदद से पुलिस टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी, जिससे दुर्घटना, अपराध और अन्य आपात स्थिति में लोगों को तुरंत सहायता मिल पाएगी।
सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करना है। नई गाडिय़ों की तैनाती के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों को त्वरित मदद उपलब्ध कराने में भी आसानी होगी।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए Dial 112 सेवा को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। नई वाहनों के जुडऩे से पुलिस व्यवस्था और रेस्पॉन्स सिस्टम पहले से अधिक मजबूत होगा।
त्रिपाठी
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

