कुशीनगर, 16 मई (आरएनएस) जनपद के कुशीनगर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 बाबा साहब आप्टेनगर पकवाइनार विशम्भरपुर कुम्हार टोला में नालियों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के सभासद कभी हालचाल लेने तक नहीं आते, जिससे जनता खुद को उपेक्षित महसूस कर रही है। लोगों ने बताया कि नालियां जाम होने से आसपास बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बरसात का मौसम नजदीक होने के कारण लोगों की चिंता और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई एवं मरम्मत कराने की मांग किए है। लोगों ने चेतावनी दिया है कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

