कुशीनगर, 16 मई (आरएनएस)। जनपद के विशुनपुरा पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनपद में कुशीनगर पुलिस द्वारा वांछित, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विशुनपुरा पुलिस ने मु0अ0स0 69/2026 धारा 137(2)/87/64 बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गोविन्द पुत्र गौरी साहनी निवासी ग्राम बरवा बभनौली टोला रामनगर थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उ0नि0 सौरभ गिरी, हे0का0 वैष्णव प्रताप सिंह, का0 सुरेन्द्र यादव शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

