-जुबैर के भाई फहाद और यासिर भी एसटीएफ के निशाने पर हैं।
मेरठ ,16 मई (आरएनएस)। एक करोड़ की सुपारी तय कर टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक पाश कालोनी में व्यापारी की हत्या करने के लिए जुबैर मेरठ आया था। एसटीएफ की टीम पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। मुठभेड़ के दौरान जुबैर का साथी मौके से भाग गया है। उसकी तलाश को एसटीएफ ने जाल बिछाया है।
साथ ही जुबैर के दो भाई फहाद और यासिर भी एसटीएफ के टार्गेट पर आ गए है। जांच में सामने आया कि जुबैर ने अपराधिक घटनाओं में अपने दोनों भाईयों को भी जोड़ लिया था। तीनों भाईयों को उनकी बहन संरक्षण देती है। फहाद और यासिर पर भी एक-एक लाख का इनाम है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शिक्षक राव दानिश हिलाल की 24 दिसंबर को यूनिवर्सिटी के कैनेडी हाल के सामने गोली मारकर हत्या के मामले में जुबैर फरार था। हत्याकांड में जुबैर के भाई यासिर और फहद भी आरोपित हैं।
एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि एक लाख का इनामी जुबैर बुधवार को टीपीनगर थाना क्षेत्र की पाश कालोनी में रहने वाले एक व्यापारी की हत्या करने आया था। उसकी हत्या की एक करोड़ सुपारी तय की गई है। जुबैर के साथ आए दूसरे साथी की धरपकड़ को प्रयास किया जा रहा है। ताकि व्यापारी का नाम उजागर हो सकें। एसटीएफ ने अलीपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में नौशा निवासी जुबैर (हाल निवासी शाहीन बाग, दिल्ली) ढेर हो गया था। पुलिस ने बाइक व दो पिस्टल बरामद की थी। जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सदस्य था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज थे। एसटीएफ ने बताया कि जुबैर के बाद उसके दोनों भाई फराद और यासिर ने भी अपराध की दुनिया में कदम रखा था।
जुबैर मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच शुरू की गई
एक लाख के इनाम जुबैर को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। दोबारा से क्राइमसीन का निरीक्षण किया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य कब्जे में लिए है। साथ ही एसटीएफ की टीम से भी जुबैर के बारे में जानकारी मांगी गई है।
बताया जाता है कि जुबैर काफी दिनों से शहर के एक बिल्डर के टच में था। उक्त बिल्डर ने ही जुबैर को एक करोड़ की सुपारी तय की थी। एसटीएफ की टीम इस पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

