बागेश्वर,16 मई (आरएनएस)। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न कानूनी और सामाजिक विषयों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जनपद में तैयार की जा रही ब्लड डायरेक्टरी और उसके पोस्टर का विमोचन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता कुमारी ने किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए स्वयं भी ब्लड डोनर के रूप में पंजीकरण कराया। रेडक्रॉस के सचिव आलोक पांडे ने बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार और सीपीआर की व्यावहारिक जानकारी दी।
वहीं विद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोतेला, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी, रेडक्रॉस बागेश्वर के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव आलोक पांडे, सुरेश कांडपाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

