हरिद्वार,16 मई (आरएनएस)। सिडकुल स्थित कंपनियों में हड़ताल कर रहे मजदूरों का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। पूर्व प्रदेश सचिव वरुण बालियान ने ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि मजदूरों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। कुछ लोग उनके आंदोलन को भटकाने का कार्य कर रहे हैं। ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों पर फर्जी मुकदमे लगाकर डराया जा रहा है और उन्हें नजरबंद किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक चुप हैं। भाजपा का कोई नेता मजदूरों की आवाज नहीं उठा रहा है। मजदूर हित में जो नियम हैं उन्हें लागू किया जाए। सिडकुल का 80त्न मजदूर अपने अधिकारों के लिए सड़क पर है। सारी लड़ाई न्यूनतम वेतन के लिए है। वर्ष 2024 में कंपनियों की ओर से न्यूनतम वेतन बढ़ाया गया था, लेकिन मजदूरों को मिला नहीं जिसके कारण उनमें रोष है। इस अवसर पर भेल मजदूर ट्रेड यूनियन से राज किशोर, इंटक यूथ जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, सीएंडएस कंपनी से अशोक गिरी, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश मोहन अन्थवाल, नेफ़्टू महामंत्री विकास सिंह, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, ग्रामीण जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, पार्षद विवेक भूषण विक्की, दिव्यांश अग्रवाल, इसरार सलमानी, अंकित चौहान, एड. विवेक जगारीया, परितोष त्यागी, अज्जू खान, अंकित चौधरी, अयान आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

