अल्मोड़ा,16 मई (आरएनएस)। शिखर तिराहा बाजार क्षेत्र में अकेली भटक रही चार वर्षीय बच्ची को महिला चीता पुलिस ने सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर परिजनों ने आभार जताया। शनिवार को महिला चीता पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल अनीता आर्या और होमगार्ड ओसिन खान को एक स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दी कि एक छोटी बच्ची शिखर तिराहा बाजार में अकेली घूम रही है। सूचना मिलते ही महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षा की दृष्टि से अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बच्ची के परिजनों का पता लगाकर उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने महिला चीता पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

