दुर्ग, 17 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और दुर्ग रायपुर बिलासपुर से प्रकाशित दैनिक ‘साथी संदेशÓ के प्रधान सम्पादक मलय बैनर्जी की माता श्रीमती सोनोका बैनर्जी का आज देर रात शंकराचार्य अस्पताल भिलाई में निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें हृदयाघात के इलाज के लिए वहाँ भर्ती कराया गया था। वे भिलाई नगर के कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की निवासी थ। उनके दो सुपुत्रों मलय और प्रलय बैनर्जी सहित भरा -पूरा परिवार है। श्रीमती सोनोका बैनर्जी का अंतिम संस्कार रामनगर, (सुपेला )स्थित मुक्तिधाम में आज रविवार को दोपहर एक बजे होगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

