० सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर व्यवसाय को मिला नया विस्तार, अन्य महिलाओं को भी दे रहीं प्रशिक्षण
रायपुर, 18 मई (आरएनएस)। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन रही है, नगर पंचायत समोदा की निवासी नीलम साहू इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। नीलम पहले से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का छोटा व्यवसाय चला रही थीं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे अपने कार्य का विस्तार नहीं कर पा रही थीं। महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने के बाद उन्होंने इस राशि का उपयोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में किया।
नीलम ने सिलाई कार्य के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी तथा अपने ब्यूटी पार्लर में नए उपकरण जोड़े। इससे उनके कार्य में सुधार आया और ग्राहकों की संख्या बढऩे लगी। वर्तमान में वे अपने सिलाई सेंटर में 5 से 6 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण भी दे रहीं हैं। इस योजना के तहत नीलम व उनके के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है और वे आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का श्रोत बन र्गइं हैं।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

