देहरादून,18 मई (आरएनएस)। मसूरी कैमिस्ट एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर 20 मई को देश व्यापी ऑल इंडिया केमिस्ट बंद के तहत मसूरी में भी बंद रखने का निर्णय लिया। इस संबंध में एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। मसूरी कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल मित्तल, महामंत्री डा. नीरज सिंघल, आशीष गर्ग, मनोज अग्रवाल, सुमित, डा. अशरफ अली खान ने बताया कि केंद्र व राज्य स्तर पर विभिन्न प्राधिकरणों के समक्ष आग्रह के बावजूद औषधि व्यापार एवं जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दे अब तक अनसुलझे हैं। कहा कि अवैध ई फार्मेसियों की अनियंत्रित वृद्धि तथा बड़े कारपोरेट द्वारा प्रिडेटोरी मूल्य निर्धारण की प्रवृतियां औषधि वितरण प्रणाली को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।
ये परिस्थितियां छोटे एवं मध्यम कैमिस्ट के अस्तित्व के लिए खतरा है। देश के 12 लाख 4 हजार से अधिक दवा व्यवसायियों तथा लगभग चार से पांच करोड़ आश्रितों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है। इस पर 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। कैमिस्टों ने अवैध ई फार्मेंसी संचालन की अधिसूचना वापस लेने, जीएसआर अधिसूचना वापस लेने समेत अन्य मांग की। कहा कि कोविड के समय जारी अधिसूचना आपातकालीन प्रावधानों के अंतर्गत जारी की गयी थी वह अब तक चल रही है। इसे तत्काल समाप्त किया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

