देहरादून,18 मई (आरएनएस)। मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने सोमवार को मोहकमपुर फ्लाईओवर क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों एवं स्थानीय नागरिकों को हो रही समस्याओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मेयर और नगर आयुक्त मौके पर अव्यवस्थाओ को देख नाराज हुए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने सर्विस लेन के डामरीकरण, सड़क मरम्मत, सीवर एवं पेयजल लाइन कार्यों के बाद अधूरी छोड़ी गई सड़कों और अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने, फ्लाईओवर के नीचे सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। मेयर ने अतिक्रमण एवं जल निकासी संबंधी समस्याओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बरसात के दौरान संभावित जलभराव एवं दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे नशा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भी निर्देशित किया। मौके पर स्थानीय क्षेत्र की आवासीय सोसाइटी के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

