नई टिहरी,18 मई (आरएनएस)। कलेक्ट्रेट में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित गांवों का पुनर्वास को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बालगंगा और घनसाली तहसील क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तहसीलदार हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि बालगंगा तहसील क्षेत्र के सात और घनसाली तहसील क्षेत्र के चिह्नित 10 गांवों के 51 परिवारों का विस्थापन किया जाना है। तहसीलदार ने बताया कि प्रभावितों में से कई प्रभावितों ने विस्थापन के लिए असहमति भी जताई है जबकि कई ऐसे ग्रामीण हैं जिनका प्रभावित स्थल के निकट दूसरा सुरक्षित ठिकाना है जिस पर एडीएम शैलेंद्र ने मानसून से पहले प्रत्येक प्रभावित परिवार के विस्थापन के लिए पत्रावलियों को बिंदुवार तैयार कर 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

