नई टिहरी,18 मई (आरएनएस)। जौनपुर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज सड़ब में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उसके बाद कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सड़ब इंटर कॉलेज में पीटीए अध्यक्ष उधम सिंह रावत और प्रधानाचार्य डॉ. नेत्रमणि बडोनी की अध्यक्षता में पीटीए और एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें बैल गांव के रणवीर सिंह सजवाण को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष चुने गए जबकि निवर्तमान पीटीए अध्यक्ष उधम सिंह रावत को फिर से शिक्षक अभिभावक संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्रओं को सम्मानित किया गया। बैठक में प्रधानाचार्य डॉ. नेत्रमणि बडोनी, नागेंद्र सिंह राणा, पूर्व प्रधान जयपाल सिंह राणा, जयपाल सिंह राणा, सुनील राणा, मुकेश राणा, दिनेश सजवाण, रणवीर सिंह सजवाण, महावीर लाल, शांतिराम, गुड्डी देवी, बबीता देवी और चंदा देवी आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

