चमोली,18 मई (आरएनएस)। प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में और 13 सूत्री मांगों के लिए जिला मुख्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। शिक्षक रैली निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संघ के जिलाध्यक्ष लखपत सिंह लिंगवाल ने कहा कि कई शिक्षक वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं और ऐसे में टीईटी को अनिवार्य बनाने से हजारों शिक्षकों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। सरकार को शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधा डिमरी ने कहा कि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए सरकार को सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करनी चाहिए व शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष राकेश असवाल, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री योगेंद्र नेगी, जिला महामंत्री डा, रघुवीर लाल उनियाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

